जयपुर में धूमधाम से मनाया गया 85वां राजस्थानी फिल्म दिवस, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समर्पित '85वां राजस्थानी फिल्म दिवस' गुलाबी नगरी जयपुर के प्रसिद्ध होटल आंगन में बेहद भव्यता के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, कलाकार और सिने प्रेमी शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल राजस्थानी सिनेमा के रंग में रंग गया।

समारोह के मुख्य आकर्षणों में अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक का सम्मान समारोह रहा। राजस्थानी सिनेमा और संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर व राष्ट्रीय व्यवस्थापक (अखिल समाज सेवा दल) नंदकिशोर मित्तल, जाने-माने फिल्म डायरेक्टर लखविंदर और लोकप्रिय फिल्म कलाकार नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से विनोद कुमार नायक को मोतियों की भव्य माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

सम्मान से अभिभूत होकर राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक ने अपने संबोधन में कहा: "राजस्थान की जो भी फिल्में बनती हैं, उन्हें मैं मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के द्वारा पूरे भारत में प्रस्तुत और प्रचारित करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हमारी माटी की महक देश के कोने-कोने तक पहुँचे।"

विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर मित्तल ने राजस्थानी सिनेमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थानी फिल्में हमारी समृद्ध संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं। इन्हें न सिर्फ सुरक्षित रखना, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कलाकारों, निर्देशकों और सिनेमा प्रेमियों ने एक स्वर में राजस्थानी सिनेमा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। आयोजनकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के आयोजनों से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जुड़ी रहेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments