फ्रेंच भाषा पाठ्यक्रम हेतु विद्यार्थी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. साहारिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा में प्रारम्भ किए जा रहे फ्रेंच लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए क्षमता संवर्धन प्रकोष्ठ एवं नवाचार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के कक्ष संख्या 24 में विद्यार्थी समर्थित ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चार माह की अवधि वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम, इसके शैक्षणिक एवं रोजगारपरक लाभों तथा पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों में विदेशी भाषा सीखने के प्रति स्वस्फूर्त उत्साह देखने को मिला। साथ ही, 15  विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम हेतु शुल्क जमा करवा कर पंजीकरण भी कराया गया। उक्त पाठयक्रम में सीटों की संख्या सीमित है, इस लिहाज से महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ जय भारत सिंह जी ने विद्यार्थियों से यथाशीघ्र अपने रजिस्ट्रेशन करा कर अपना स्थान सुरक्षित रखने की अपील की। महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों हेतु इस सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की फीस मात्र 1000 रूपए है। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर रेणु बाला, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. शशिकला, डॉ. नीतू यादव सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों एवं व्यक्तित्व विकास में फ्रेंच भाषा के महत्व से अवगत कराया गया।

फ्रेंच भाषा पाठ्यक्रम के जानकारी योग्य तथ्य-

वैश्विक रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहलः 30 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश।

ऑनलाइन होंगी कक्षाएं, 1000 रुपए रखा गया शु:ल्क

18 से 35 वर्ष तक के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

अध्ययनरत अथवा कोई भी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन। 

12वीं उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग के विद्यार्थी भी होंगे पात्र।

राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है। 

वैश्विक रोजगार के खुलेंगे नए रास्तेः विभाग का मानना है कि जापानी, कोरियन, जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, पर्यटन, अनुवाद, आइटी, बीपीओ, विदेशी कंपनियों में रोजगार की काबिलियत देगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments