बीजारोपण से वृक्षारोपण के विचार के साथ सहरिया पीजी महाविद्यालय ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के भूगोल विभाग के तत्वावधान में “बीजारोपण से वृक्षारोपण” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पीजी भूगोल के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. बीसी जाट की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुई। गोष्ठी में सुनीता मीणा, कुणाल, पूजा जाटोलिया, राहुल चौधरी आदि विद्यार्थियों ने अपने निजी अनुभव व संकल्प के आधार पर पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। 

डॉ. सूर्यप्रकाश, डाॅ. नीतू यादव, डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा, डाॅ. महेन्द्र देवन्दा ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से बताया कि बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे निपटने के लिए फोर आर ( रिफ्यूज़, रिड्यूज़, रियूज़, रिसाइकल) व भारतीय पर्यावरण संस्कृति व वन्य जीव की समझ के साथ जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ. बीसी जाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की हरित पीढ़ी के निर्माण का आधार है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

गोष्ठी में  डाॅ. शक्तिसिंह, डाॅ. मंजू वर्मा, डाॅ. शैलेश यादव व डाॅ. रामेश्वर लाल मीणा ने अपनी जागरूक सहभागिता के साथ गोष्ठी सदन को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इसी कार्यक्रम में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक चर्चा की गई तथा सभी ने प्रकृति के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अंत में विभाग की ओर से “बीजारोपण से वृक्षारोपण” अभियान के अंतर्गत पौधों एवं बीजों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला गया। पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का सफल संयोजन व संचालन भूगोल विभाग के डाॅ. सुरेश चौधरी ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments