राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

ब्यावर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कृष्णा कॉलोनी, ब्यावर में आयोजित ग्रुप स्तरीय कला-कौशल शिविर के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास एवं जन-जागरूकता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान मोहन सिंह चौहान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा जल, वन एवं वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमल चौहान तथा अध्यक्ष सुरेश फूलवारी रहे। इस अवसर पर कुंदनमल वर्मा, रेखा जनागल, सुमित कुमार फौजदार, विद्या, विमला चौहान, नंद सिंह चौहान एवं  भगवान सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पशु-पक्षियों के लिए परिंडे (जल पात्र) तैयार किए तथा उन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाने का संकल्प लिया, ताकि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लेते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणादायी एवं जनहितकारी संदेशों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments