जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

श्रीमहावीरजी (संस्कार सृजन) नदबई स्थित हनुमान जी मंदिर पर 12 गांव सैनी समाज की पंचायत आयोजित हुई । जिसमें आरक्षण के मुद्दे को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव के संरक्षक हुकुम सिंह सैनी भुसावर की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में निर्णय लिया गया कि 25 जून को दोपहर 12 बजे भरतपुर में सैनी समाज की विशाल महापंचायत रखी गई,जिसमें सैनी आरक्षण आंदोलन को गति देने पर चर्चा की जाएगी।


पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज के आरक्षण को हक बताते हुए इसके लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया । यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि विगत दशकों से चली आ रही सैनी समाज की यह मांग अब तो पूरी होनी चाहिए, इसके लिए समाज कुर्बानी देने के लिए भी तैयार है।

अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी में समाज द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का प्रस्तावित कार्यक्रम था लेकिन सरकार की तरफ से आरक्षण संबंधी पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी इस मांग पर विचार विमर्श करके उचित रास्ता निकाल लिया जावेगा लेकिन तीन माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई सुध अभी तक नहीं ली गई है। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे हुकुम सिंह ने कहा कि हमें मजबूती से डटकर आरक्षण की मांग को सरकार के साथ रखना है | सभी 12 गांव के पंच पटेलों ने निर्णय किया कि अगामी दिनों में गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से विस्तार से चर्चा की जाएगी। भरतपुर जिले की महापंचायत में रणनीतियों बनाकर कमेटी समाज के सामने रखेगी। 25 जून को ही आयोजित होने वाली महापंचायत में ही सैनी समाज आंदोलन के अगले कदम की घोषणा कर दी जाएगी। 

पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने हमें आरक्षण नहीं दिया तो हम सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। पंचायत को घनश्याम सैनी,सहावसिह, कुंवर सिंह, भगवान सिंह, खुशाल सिंह, यदुराज सैनी, गिर्राज प्रसाद, जियालाल, अशोक सैनी, हीरालाल सैनी, तरुण कुमार सैनी आदि ने भी संबोधित किया और समाज की  वर्षों से चली आ रही मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए करो या मरो के संघर्ष की बात कही। इस मौके पर यदुवंशी सैनी समाज कमेटी के 12 गांव पदाधिकारी सहित सैनी समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069