राजस्थानी फ़िल्म सेमिनार- 4 : राजस्थानी सिनेमा के उत्थान के लिए एकजुट हुए निर्माता-निर्देशक,भविष्य की रणनीति पर किया मंथन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थानी सिनेमा को पुनर्जीवित करने और उसे नई दिशा देने के उद्देश्य से 'राजस्थानी फिल्म सेमिनार' के चौथे संस्करण का आयोजन आज जयपुर स्थित होटल आँगन में किया गया। इस सेमिनार में प्रदेश के प्रमुख निर्माता और निर्देशकों ने भाग लिया | राजस्थानी सिनेमा के गिरते स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पुनः गौरवशाली बनाने की कार्ययोजना तैयार की।

सेमिनार के मुख्य बिंदु और रणनीति:-

पिछले 50 वर्षों से राजस्थानी सिनेमा की गिरती साख एक गंभीर विषय बनी हुई है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से बाहर निकलने के लिए उपस्थित फिल्मकारों ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया |

व्यावसायिक सफलता:- राजस्थानी फिल्मों को केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी सफल बनाने के लिए चर्चा की | ऑडिएंस बैंक की मुहिम पर सभी निर्माता-निर्देशकों ने अपनी सहमति जताई | राजस्थानी फिल्मों के लिए मिलकर एक मजबूत दर्शक आधार तैयार करना ताकि सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति बढ़ सके।

ग्रुप रिलीज़ की रणनीति:- राजस्थानी सिनेमा को मजबूती प्रदान करने के लिए 'ग्रुप रिलीज़' का मॉडल अपनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत, सभी निर्माता-निर्देशक आपसी सहयोग से अपनी कई फिल्मों को एक साथ रिलीज़ करेंगे।यह पहल एक-दूसरे का सहारा बनने और सामूहिक शक्ति के साथ बाजार में अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

आयोजन की अगुवाई कर रहे निर्देशक लखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी राजस्थानी सिनेमा को वो गति नहीं मिल पा रही है जो होनी चाहिए | राजस्थानी सिनेमा को  संवारने के लिए अब बिखराव को छोड़कर सभी निर्माता-निर्देशक का एकजुट होना अनिवार्य है। सेमिनार में हिस्सा लेने वाले सभी फिल्मकारों ने इस बात पर जोर दिया कि वे आने वाले समय में एक व्यवस्थित रणनीति के तहत काम करेंगे ताकि राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बड़े पर्दे पर एक गरिमापूर्ण स्थान मिल सके।

इस सेमिनार में राजस्थान प्रदेश से पधारे निर्माता नंद किशोर मित्तल, निर्माता लकी कपूर, सह निर्माता मुकेश भारद्वाज,डिस्ट्रिब्यूटर सारा , निर्देशक मोहसिन ख़ान,निर्मात्री रेखा परिहार, निर्माता-निर्देशक भूपेंद्र राणा, निर्देशक दिव्यांक शर्मा,निर्मात्री टीना शर्मा, निर्माता संजय मलिक, निर्माता शाहिद क़ुरैशी, निर्देशक उग्रसेन तंवर,निर्माता गणेश शाहू, निर्माता-निर्देशक माजिद ख़ान, निर्देशक राहत कुरैशी, निर्देशक अंकित भारद्वाज, निर्माता चाँद ख़ान, निर्माता-निर्देशक मंजूर अली,निर्माता मुरारी लाल महर्षि, आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने ऑडियंस बैंक की रणनीति पर विचार विमर्श किया ।

राजस्थानी सिनेमा के संग्रह पर कई वर्षों से अध्ययन कर रहे एमडी सोनी ने 17 जुलाई 2026 को राजस्थानी सिनेमा दिवस आयोजित करने पर चर्चा की | राजस्थानी सिनेमा के भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी प्रतिभागियों का मानना है कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो राजस्थानी सिनेमा पुनः अपनी खोई हुई गरिमा प्राप्त कर सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments