रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

रुड़की (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की के रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में 5 जून 2026 को “जलवायु सुधार हेतु वैश्विक पुकार” विषय पर एक का आयोजन सीएसआईआर–सीबीआरआई, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान तथा बेटर लाइफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, रुड़की के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सतत विकास के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान परिसर में वृक्षारोपण से हुआ, जिसमें सीबीआरआई के निदेशक, मुख्य अतिथि, विशिष्ट वक्ता तथावैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ.आर.के.वर्मा, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीबीआरआई, ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज अग्रवाल, अल्ट्रुइस्ट टेक्नोलॉजीज प्रा. लि., पंचकुला तथा “आई हेट पॉलीथीन” अभियान के संस्थापक ने अपने संबोधन में प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता पर चर्चा करते हुए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकल-उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी पूजा अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पॉलीथीन के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से इसके उपयोग को कम करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सभी आगुतकों से एकल प्लास्टिक का उपयोग ना करने अवाम पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। 

प्रो. आर.प्रदीप कुमार, निदेशक, सीबीआरआई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलित विकास की दिशा मेंसीबीआरआई द्वारा किए गएसामूहिक प्रयासों जैसे की जलवायु प्रतिरोधी इमारतें, अपशिष्ट से निर्माण सामग्री एवं अन्य अनुसंधानों की चर्चा करते हुए उत्तरदायी जीवनशैली अपनाने पर बल दिया ।

डॉ. नीरज जैन, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक ने कार्यक्रम के विशिष्ठ वक्ता डॉ नवनीत अरोड़ा, प्रोफेसर, आईआईटी रुड़की एवं संस्थापक बेटर लाइफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, रुड़की, का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने अपने विचारोत्तेजक व्याख्यान में जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों, पर्यावरणीय संतुलन तथा व्यक्तिगत विकास, जीवन मूल्य तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र मे अपने मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है।

डॉ. सुहाश खोबरा गड़े, वैज्ञानिक-G एवं समूह प्रमुख,राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की ने जल संसाधनों के संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के समाधान में समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान प्रणाली, आईआईटी रुड़की के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार साझा किए, और सीबीआरआई स्टाफ के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण गीत ने प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का यह आयोजन इस संदेश के साथ सम्पन्न हुआ कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक संकल्प, जन-जागरूकता तथा निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम ने पुनः यह स्मरण कराया कि पृथ्वी की सुरक्षा और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

इस  अवसर पर अखिलेश वर्मा अध्यक्ष, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थानसे पधारे वैज्ञानिक गण, बेटर लाइफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और सीबीआरआई के सभी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069  

Post a Comment

0 Comments