महापंचायत में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटकर दिया न्यौता‌

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

भरतपुर (संस्कार सृजन) सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य एवं मुरार समाज को 12% आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर 25 जून को भरतपुर संभाग स्तर पर विशाल महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई है। 

इसी क्रम में आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों ने श्रीमहावीरजी तहसील के गांवों में समाज के लोगों को पीले चावल बांटकर महापंचायत में शामिल होने का न्योता दिया। 

यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव के अध्यक्ष पार्षद रामेश्वर सैनी ने कहा कि विगत दशकों से चली आ रही सैनी समाज के वारह प्रतिशत आरक्षण एवं वारह सूत्रीय मांग समाज का संवैधानिक और सामाजिक अधिकार है इसे प्राप्त करने के लिए समाज पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा। 

उन्होंने कहा कि आरक्षण की मांग एवं 12 सूत्रीय मांगों को लेकर समाज एकजुट है और अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगा। अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी में समाज द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का प्रस्तावित कार्यक्रम था लेकिन सरकार की तरफ से आरक्षण संबंधी पदाधिकारीयों को आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी आपकी इन मांगों पर विचार विमर्श करके सरकार उचित रास्ता निकालेगी लेकिन तीन माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई सुध अभी तक नहीं ली गई है। 

आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने समाज के सभी लोगों से 25 जून को भरतपुर में आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समाज की एकता और शक्ति का परिचय देने की अपील की एवं कहा कि 25 जून को महापंचायत में ही समाज द्वारा आंदोलन के अगले कदम की घोषणा कर दी जावेगी। 

जनसंपर्क के दौरान पार्षद चतर सैनी, खुशाल सैनी, यदुराज सैनी, मानसिंह सैनी, घनश्याम, रवि, जियालाल सैनी,अशोक सैनी, प्रवीण सैनी सहित जनसंपर्क के दौरान सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य एवं मुरार समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments