ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, कोटा में सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक हिमांशु मिश्रा ने सभी उपस्थित भाई-बहनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर नयापुरा सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी जी ने योग गुरु हिमांशु भाई का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में कोटा संभाग प्रभारी उर्मिला दीदी ने कहा कि "पहला सुख निरोगी काया" केवल कहावत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी मन एकाग्र होगा और हम परमात्मा का सच्चा स्मरण एवं ध्यान कर सकेंगे।

दीदी ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन आत्मा को शक्तिशाली एवं तंदुरुस्त बनाता है, वहीं योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और सशक्त बनाता है। इसलिए जीवन में योग और राजयोग दोनों का समान महत्व है। कार्यक्रम के अंत में उर्मिला दीदी ने सभी को ईश्वरीय महावाक्य (मुरली) सुनाकर आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने हाल ही में माउंट आबू में आयोजित कार्यक्रम में कोटा से गए 11 कृषि वैज्ञानिकों के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। उन्होंने योगिक खेती के अद्भुत परिणामों एवं आध्यात्मिक खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सकारात्मक संकल्प एवं राजयोग के माध्यम से कृषि क्षेत्र में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन संभव हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के स्वस्थ, निरोगी एवं आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments