Rashifal: आज 23 जून 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।  ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 23 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 23 जून 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। थोड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेंगी, नरम-गरम स्थिति बनी रहेगी और कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन बहुत मानसिक और शारीरिक दोनों का तालमेल नहीं बनेगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा और नेगेटिव सोचेंगे; तो यह थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी है, पराक्रमी बने हुए हैं और आपके कर्म में, आपकी क्रियाओं में, आपके कार्य में प्रेम का साथ मिल रहा है। नए प्रेम के लिए भी यह ठीक है, आप किसी से प्रभावित हो रहे हैं, इंप्रेस हो रहे हैं और आगे चल रहे हैं। बात निवेश की करें तो निवेश की स्थिति थोड़ा सा सुधार की तरफ कहेंगे। आप निवेश करें, आपको लाभ होगा, कोई प्रॉब्लम नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बात अगर वैवाहिक स्थिति में हैं आप तो जो जीवनसाथी की स्थिति है, वह काफी लाभप्रद और आपके साथ एक अच्छी ट्यूनिंग पे जो आपके क्रियाओं में भी शामिल होकर के, आपके कार्यों में भी शामिल होकर के आपको भाग्य को संबल प्रदान कर रही हैं, तो एक अच्छी स्थिति आपकी बनी हुई है। स्वास्थ्य पे केवल ध्यान देने की आवश्यकता है। हरी वस्तु का दान करना और गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा

वृषभ राशि - वृषभ राशि की स्थिति ऐसे तो थोड़ा सा मध्यम कहा जाएगा स्वास्थ्य के मामले में, क्योंकि लग्न का मंगल अच्छा नहीं कहा जाएगा आपके लिए, एक तरीके से मारक है। मांसपेशियों से संबंधित, रक्त से संबंधित परेशानी देगा आपको। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम होगी क्योंकि बहुत भावुक बने रहेंगे और भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान भी कर सकता है, तो थोड़ा सा ध्यान देकर के चलिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं और जो निवेश की बात करें, तो निवेश की स्थिति आपकी अच्छी है। थोड़ी सी बड़ों की राय लेकर के और खासकर इसमें पिता की राय आपको ज्यादा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको सहायक होगा; तो आप पिता से राय लेकर के इन्वेस्ट अगर करें, पिता को अगर इस चीज की जानकारी हो तो आपके लिए अच्छा होगा या किसी बड़े बुजुर्ग से आप सहायता लेकर के इसमें आप निवेश करें। ओवरऑल आपकी स्थिति अच्छी है, बस भावुकता पे नियंत्रण रखना है। काली जी को प्रणाम करना और लाल वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि - मिथुन राशि की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं है। एक अग्रेसिव बने रहेंगे, यह अग्रेसिवनेस को आप सही दिशा में अगर लेकर के चलेंगे तो यह कार्यों में इसको शामिल कर सकते हैं और यह आपको एक सही परिणाम या व्यापारिक एनर्जी जो है ना, वह आपको इस समय ज्यादा फील होगा, उसको बस आप थोड़ा सा कार्यरूप दें, यह बहुत अच्छा होगा आपके लिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप बिल्कुल निखर रहे, निखर रहा है आपका प्रेम, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। निवेश आप भूमि, भवन, वाहन में करें, आपके लिए अच्छा होगा। थोड़े गृह-कलह के संकेत हैं, उसपे आप ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि - कर्क राशि के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है, भाग्य साथ दे रहा है। आपके लग्न में तीन ग्रह बैठे हैं: बुध, गुरु और शुक्र, तीनों ही सौम्य ग्रह हैं। इससे बौद्धिक स्थिति आपकी मजबूत हो रही है। आकर्षक बने रह रहे हैं। आपको किसी को भी अपने तरफ आकर्षित कर लेने की क्षमता होगी। सौम्यता रहेगी और पवित्रता रहेगी। गुरु भी आपके लग्न में हैं जो भाग्येश हैं। अब इससे थोड़ा सा नुकसान का जो संकेत है, वह नर्व से संबंधित, स्किन से संबंधित और हार्मोनल प्रॉब्लम। व्यावसायिक ऊर्जा बढ़ ही रहेगी। थर्ड हाउस का मून आपको बहुत आगे लेकर जा रहा है व्यवसाय में। प्रेम-संतान की स्थिति और लाभप्रद हो गया है क्योंकि पंचमेश एकादश भाव में जाकर के बैठे हैं, तो अत्यधिक अच्छा समय यह कहा जाएगा हर दृष्टिकोण से। निवेश कर सकते हैं आप, यह बिल्कुल अच्छा होगा। धन भाव में आपका केतु चल रहा है जो लंबे समय तक चलेगा। बस इतना करिए, आंख बंद करके निवेश करिए किसी को शामिल करके, अत्यंत शुभकारी होगा। हरी वस्तु का दान करना, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि - सिंह राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। बस आपको निवेश नहीं करना है अभी और जुबान पे काबू रखना है। इसके अलावा स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली बनी हुई है, वह निरंतर मैं बोल रहा हूँ लेकिन यह बनी हुई है, लेकिन कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। कुल मिलाकर के सब कुछ ठीक है, निवेश अभी थोड़ा सा रुक जाइएगा। हरी वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि - आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं, सौम्यता के प्रतीक बने हुए हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। अपने दिल की सुनिए और जो करना है कर डालिए, चाहे प्रेम की बात हो, चाहे निवेश की बात हो, आंख बंद करके करिए। शनि देव को प्रणाम करना, नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि- असमंजस की स्थिति रहेगी। घबराहट, बेचैनी, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय इत्यादि परेशान करेगा। मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी दोनों रहेगा लेकिन लंबा नहीं है, एक-दो दिन की बात है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, थोड़ा बच के पार करिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्यम समय होगा। अभी निवेश मत करिए तो अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखना, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य सुधर चुका है। अब अच्छी स्थिति, अच्छी ऊर्जा, प्रेम-संतान ऑलरेडी बहुत अच्छा है, चाहे नया हो या पुराना हो। अगर आप नए प्रेम में जाने के लिए तैयार हैं, तो आपका जो नया प्रेम है, वह भी बाहें फैलाए खड़ा है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, पुराने मार्ग से भी पैसे आ रहे हैं। निवेश के लिए उपयुक्त समय होगा। प्रेम, संतान, व्यापार, यात्रा सब कुछ सफल है। हरी वस्तु का दान करना, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि - स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान रखिए। नियमित ध्यान रखना है, यह बात ध्यान रखिएगा। आप वॉकिंग, एक्सरसाइज इत्यादि शुरू कर दीजिए, अदरवाइज आपका वेट बढ़ेगा। थोड़ा भी खाएंगे, उससे ज्यादा लगेगा; इस बात की एकदम गांठ बांध लीजिए, शुगर लेवल भी बढ़ेगा। तो इसकी तैयारी आप कर लीजिए। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा हो चुका है और निवेश आप कर सकते हैं—जमीन में, फूडिंग में या पीले धातु में। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधार हो चुका है, प्रेम संतान की स्थिति निखर चुकी है, व्यापार बहुत अच्छा है। चाहे नया प्रेम हो, चाहे पुराना प्रेम हो, स्थिति आपकी अच्छी है। काली वस्तु में कोई भी निवेश करना आपके लिए शुभ होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है और व्यापार भी आपका बहुत अच्छा चल रहा है। निवेश आराम से करिए-लोहे में, चमड़े में या मतलब इस तरीके के उत्पाद में आपके लिए विशेष फलदायी होगा, बाकी किसी भी चीज में निवेश करेंगे तो फलदायी है। नीली वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि - स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान का भरपूर सहयोग, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा, निवेश के लिए उपयुक्त समय, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। डेटिंग के लिए भी यह अच्छा समय है। ऑलमोस्ट बहुत अच्छा समय। रंगीन बने रहेंगे और युवा फील करेंगे, एनर्जेटिक फील करेंगे। हरी वस्तु का दान करना, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

समय और कैलेंडर

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments