विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. सुखमिला अग्रवाल भूमिजा हुईं सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस पर कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जयपुर की लेखिका एवं समाजसेवी डॉ. सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को उनके लेखन द्वारा व पर्यावरण के लिए सामाजिक जन-जागृति के प्रयासों को देखते हुए “पर्यावरण मित्र सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।


इस सम्मान समारोह का उद्देश्य संपूर्ण भारत से पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने हेतु एक मंच प्रदान करना था ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं डॉ. मक्खन लाल तंवर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ साहित्यकार द्वारा की गई । सम्मान समारोह में भारत के राजस्थान, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों से चयनित 101 विभूतियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान कर “पर्यावरण मित्र सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन लाल तंवर ने बताया कि कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके मानव सेवा के कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर लाकर मंगल कार्य किया है। संस्था के द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम पड़ती है।

सम्मान समारोह में कमलादेवी जनसेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया ने युवा वर्ग से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पेड़ ना लगाए, फील्ड में पेड़ लगाए क्योंकि सोशल मीडिया वाले पेड़ ऑक्सीजन नहीं देंगे। 

देश के अलग-अलग राज्यों में जो पर्यावरण प्रेमी सामाजिक संगठनों में कार्यरत हैं, संस्थान का उद्देश्य इन सभी को एक मंच प्रदान करना, जिससे इन सभी महानुभावों के साथ साथ अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा की प्रेरणा मिल सके ।

पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह में चयन समिति द्वारा चयनित देश के पर्यावरण प्रेमी डॉ. सुखमिला अग्रवाल भूमिजा, डॉ. रेणु श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार आचार्य, डॉ. मुकेश कुमार झरवाल, कुंजा अर्जुन सहित कुल 101 समाजसेवियों को पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments