इंफाल से थांग- ता का सफल परीक्षण करने के बाद बेटियों का राज्य में संघ द्वारा भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) थांग ता स्टेट एसोसिएशन राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुछल ने बताया कि थांग ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मणिपुर के इंफाल में आयोजित राष्ट्रीय थांग-ता  टेक्निकल ऑफिशियल्स एंड कोचेस ट्रेनिंग में प्रदेश की कोमल कंवर और प्रियंका शर्मा ने भाग लिया ।


इस प्रशिक्षण सेमिनार में मैनुअल और डिजिटल स्कोरिंग के बारे में विधिवत शिक्षाया गया । इस ट्रेनिंग में देश के विभिन्न राज्यों से 60 से अधिक ऑफिशियल्स ने भाग लिया था । कोमल कंवर, जो कि झुंझुनू की रहने वाली ओर राज्य संघ की सचिव भी हैं और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी थांग ता खेल में सिल्वर मेडलिस्ट हैं, ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा दी और उसे सफलतापूर्वक पास किया। वह संघ की पहली महिला हैं जो ब्लैक बेल्ट  डिग्री  प्राप्त की । 

उनके साथ ही प्रियंका शर्मा, जो कि राजसमंद की रहने वाली है ओर थांग ता की कोच भी हैं | नेशनल स्तर पर मेडलिस्ट हैं, ने भी इस ट्रेनिंग में भाग लेकर अपनी ट्रेनिंग सफलता पूर्वक पूरी की । इस सेमिनार में वर्ल्ड थांग ता फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. होदीराम प्रेम कुमार ने मुख्य परीक्षक की भूमिका निभाई। 

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद थांग ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी किरण कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष श्यामानंद और वाइस प्रेसिडेंट विनोद शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पिछले साल ब्रजराज सिंह ने भी ब्लैक बेल्ट  टेस्ट पास किया था,ऐसा करने वाले वो संघ के पहले कोच थे । 

अध्यक्ष ललिता कुछल ने कहा कि यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और संघ प्रदेश की अन्य महिलाओं को भी आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों का राज्य संघ द्वारा जयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया | 

इस मौके पर संघ के पदाधिकार मालती चौहान ,  डॉ. सुरेंद्र सिंह  , ब्रजराज सिंह शेखावत , उम्मेद सिंह शेखावत, राकेश सैनी , डॉ.दिशांत मीणा , डॉ.कमल मीणा , ओम प्रकाश गर्ग , रतन सिंह शेखावत , संजय सहारण , अजय सिंह , हरीश भारतीये , विजितपाल , रिंकू  गुजर , सुनील जेडीया , टेकाराम यादव  और पृथ्वी सिंह ने साफा और माला पहनाकर बेटियों का स्वागत और सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की । 

थांग ता क्या है :-

संघ के टेक्निकल डायरेक्टर उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि थांग ता मणिपुर की एक पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट है, जिसे 'आर्ट ऑफ द स्वोर्ड एंड स्पीयर' भी कहा जाता है। यह गुरु शिष्य परंपरा को बढ़ावा देती है । यह खेल हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और इसके अब तक 31 राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित हो चुकी हैं। इसके अलावा, यह खेल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, स्कूल गेम्स और खेलो इंडिया में भी शामिल है, जो इसे बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 

थांग ता केवल एक खेल नहीं, बल्कि खिलाड़ी के जीवन में अनुशासन, फिटनेस और सांस्कृतिक गौरव का संचार करता है। यह प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट हमें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाती है और हमें एक अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है, जिससे खिलाड़ियों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकसित होता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments