ग्रीन हाउस प्रबंधन विषय पर डॉ सैनी के कार्यक्रम का 89.6 एफएम सीकर से प्रसारित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) डॉ. राजेश कुमार सैनी ( कृषि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेंनर ) का 89.6 एफएम केंद्र सीकर से कृषि आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत  ग्रीन हाउस प्रबंधन विषय पर एक कृषक उपयोगी परिचर्चा का प्रसारण किया गया |

सैनी ने इस कार्यक्रम में ग्रीन हाउस प्रबंधन विषय पर संपूर्ण जानकारी दी और  ग्रीनहाउस में खेती के तरीके और सूक्ष्म सिंचाई तंत्र की उपयोगिता संबंधित जानकारी प्रदान  की | फर्टिगेशन तकनीक , जल में घुलनशील उर्वरक वेंचुरी एवं फर्टिलाइजर टैंक बूंद बूंद सिंचाई तंत्र के उपयोग एवं पौधों को सपोर्ट सिस्टम की जानकारी दी और युवाओं को ग्रीनहाउस में फूलों एवं वे मौसमी सब्जियां की उन्नत खेती को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने ग्रीनहाउस में फूलों और बे मौसमी सब्जियों के उत्पादन को लाभप्रद एवं समय की मांग बताया | ग्रीनहाउस मे वातावरण नियंत्रण एवं उसके रखरखाव के बारे में बताया | कृषकों का आह्वान किया की परंपरागत खेती को छोड़कर ग्रीनहाउस में सब्जी एवं फूलों की उन्नत खेती को नवाचार के रूप में अपनाएं | डॉ. सैनी पिछले 25 वर्षों से कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं |

उल्लेखनीय है कि डॉ. सैनी उद्यानिकी विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है साथ ही पूर्व में  राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं | सैनी देश विदेश नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान यूनाइटेड अरब  एमिरेट्स इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |

सैनी लंबे अरसे से कृषि,  हाईटेक खेती बागवानी वृक्षारोपण ,पर्यावरण, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं | डॉ. सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं, समाचार पत्रों,आकाशवाणी रेडियो दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं | डॉ. सैनी शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं | किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं | राज्य में हाईटेक खेती एवं नवाचार के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | प्रदेश में ग्रीनहाउस में सब्जियां एवं कट फ्लावर की उन्नत खेती एवं निर्यात की असीम संभावनाएं हैं पिछले कुछ समय से लोगों का ग्रीन हाउस में सब्जियों एवं फूलों की उन्नत खेती के प्रति रुझान भी काफी बड़ा है जिसके चलते बाजार में बे मौसमी सब्जियां एवं फूलों की मांग बड़ी है अतः कृषक ग्रीन हाउस खेती को अपना कर मुनाफा कमाए | डॉ. सैनी ने बताया कि प्रदेश मे ग्रीनहाउस में फूलों एवं सब्जियां की उन्नत खेती को स्वरोजगार के रूप में युवा अपना सकता है | केंद्र सरकार द्वारा ग्रीनहाउस में कट फ्लावर की खेती एवं वे मौसमी सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें कृषको को प्रशिक्षण एवं अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है | आर जे भारती ने कृषि विशेषज्ञ डॉ. सैनी से कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त विषयों पर किसान उपयोगी परिचर्चा की और कार्यक्रम में आने के लिए विशेषज्ञ का आभार व्यक्त किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments