रामलाल शर्मा के जन्मदिवस पर 51 मूकबधिर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम चारणवास स्थित स्वीट वॉयस विद्यालय में शनिवार को पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मूकबधिर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर 51 मूकबधिर विद्यार्थियों को पुस्तक, पेन, पेंसिल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय परिसर में 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जयपुर देहात उत्तर के जिला प्रवक्ता अरविन्द यादव ने कहा कि मूकबधिर बच्चे समाज की विशेष प्रतिभाएं हैं। उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और सम्मान देकर आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस पर सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहे हैं। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कालाडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा कि शिक्षा और संस्कार किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। मूकबधिर विद्यार्थियों का सम्मान समाज की संवेदनशीलता का परिचायक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 11 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अजीत सिंह पालावत, भाजपा नेता ओमप्रकाश धामानी, मुकेश डागर, कृष्ण यादव, संदीप भाकर, महेंद्र चौधरी, विजय शेरावत, सुभाष यादव, ओमप्रकाश यादव, राकेश चाहर, राकेश खटोजा, सुनील सैनी, मदन यादव, रवि कुमावत, राजेश मीणा, अंकित ग्रेड, बाबूलाल गुर्जर, कमलेश यादव, प्रमोद जाट, प्रकाश ओला, मुकेश चौधरी, अर्जुन सोकरिया, रामू शेरावत, प्रदीप सिंह पालावत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments