Under MSME–RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जोधपुर (संस्कार सृजन) लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर एवं महिला इकाई तथा Institute of Leadership Development के तत्वावधान में नवीन सरकारी योजनाओ की जानकारी Under MSME–RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भवन सभागार जोधपुर मे किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने करते हुए आज की कार्यशाला के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि सभी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियो व सदस्यों का स्वागत महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने किया।

कार्यशाला के दौरान जयपुर से पधारे विशेषज्ञ Institute of Leadership Development  के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा पारीक ने ‘‘तकनीकी उन्नयन‘‘, “एक जिला एक उत्पाद”, ऊर्जा ऑडिट तथा महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कामगार पर्यवेक्षक का कौशल विकास व MSME–RAMP योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों पर भी विशेषज्ञों ने विस्तार से प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों द्वारा उद्योगों में ऊर्जा लागत कम करने एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए गए, जिससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय में सुधार हेतु उपयोगी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। उन्होने बताया कि तकनीकी उन्नयन अपनाकर उद्योग अपनी लागत को कम कर सकते हैं और ऊर्जा दक्षता के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यो का पंजीयन मो अजरूद्दीन ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जोधपुर महानगर सचिव राकेश कुमार चैरडिया ने किया व महिला इकाई सचिव कंचन लोहिया ने सभी का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

कार्यशाला मे एच के गर्ग, गोपालसिह राजपुरोहित, राजेन्द्र दवे, चन्द्रेश लोढा, शिल्पा अग्रवाल, निधि सिह, मीनाक्षी हर्ष, ममता लोहिया, ममता मनानी, रूपा भंसाली, भावना मोटवानी मनीषा चैरडिया लक्ष्मी देवी, रूचिका लीला, वर्षा माली, रीतु गहलोत, मंजुला अरोडा, हर्षित सोनी, कविता, मीनाक्षी तंवर, नीरूपा पटवा, रेखा जैन, संतोष आसेरी इत्यादि अनेक गणमान्यजन लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - श्रवण खोड

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments