मदर्स डे पर ओ री चिरैया मुहिम के तहत घौंसले लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मदर्स डे के अवसर पर देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान द्वारा पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के घौंसले बांटे एवं लगाए गए। यह अभियान संस्थान द्वारा गत वर्ष से संचालित “ओ री चिरैया” मुहिम के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौरैया सहित अन्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है।

संस्थान अध्यक्ष डॉ निर्मला शर्मा ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में पक्षियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। इसी क्रम में आदर्श विद्या मंदिर, जयपुर रोड स्थित घुमंतू छात्रावास में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पक्षी मित्र बनने का संदेश दिया।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में “मां के नाम एक घौंसला” अभियान के तहत मिट्टी के घौंसले लगाए गए। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक इस अभियान में सहभागिता निभाई। संस्थान की ओर से बालकों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई। संस्थान द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में लगाने हेतु पांच घौंसले मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन तिवारी को भेंट किए गए।

आयोजन के अतिथि सुप्रसिद्ध नृत्य गुरू सुधाकर दवे एवं समाजसेवी श्वेता शर्मा रहीं। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया तथा लोगों से प्रकृति संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया।

संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि प्रकृति एवं पक्षियों के संरक्षण को समर्पित यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक घौंसले एवं परिंडे लगाए जाएंगे। आयोजन में भावना शर्मा, कल्पना शर्मा, रोहिणी जायसवाल, नेहा, निखिल, अंकित, रूप कंवर, शशि जैमिनी, सुमन शर्मा सहित संस्थान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments