ज्येष्ठ मास पूर्णिमा पर युवाओं ने निभाया सामाजिक सरोकार, राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

खवारानीजी (संस्कार सृजन) भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप के बीच युवा साथियों ने मानव सेवा का परिचय देते हुए ज्येष्ठ मास पूर्णिमा के अवसर पर शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री श्याम लाइब्रेरी परिसर में आयोजित इस सेवा अभियान के दौरान सैकड़ों राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में परोपकार और सहयोग का संदेश भी दिया। सुबह से ही युवा साथी सेवा में जुटे रहे और आने-जाने वाले लोगों का आत्मीयता के साथ स्वागत कर उन्हें शीतल पेय वितरित किया।

इस अवसर पर छात्र नेता अंकित शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में जरूरतमंदों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने का छोटा सा प्रयास समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। युवाओं को सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूती मिले।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं की यह पहल सामाजिक एकता, मानवता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम में महेश शर्मा, अंकुश सैनी, विष्णु शर्मा, विक्की सोनी, अभिराज शर्मा, विष्णु वर्मा, राहुल शर्मा, कालू शर्मा सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments