विज्ञान समिति में 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सामुदायिक एवं अनुप्रयुक्त महाविद्यालय की प्रो. रूपल बाबेल ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महिलाएँ सिलाई सीखकर न केवल घरेलू सिलाई-कढ़ाई के कार्य सुसंगत रूप से कर सकेंगी, बल्कि यह उनकी आजीविका का भी एक स्थायी साधन बन सकता है।

विज्ञान समिति के महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल ‘लखपति दीदी’ के अनुरूप यह सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कड़ी है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजिका मंजुला शर्मा एवं विशेषज्ञ सुभा सिंघवी व मधु मित्तल के निर्देशन में कुल 20 प्रशिक्षणार्थी महिलाएँ सिलाई, कटिंग, नाप व अन्य बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण में सिलाई मशीन के रख-रखाव और विभिन्न फेब्रिक्स की पहचान सहित व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम विज्ञान समिति एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएँ भाग ले रही हैं। उद्घाटन सत्र में विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के. एल. कोठारी तथा महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रविन्द्र सुराणा ने भी अपना आशीर्वाद दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments