कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान, 8 जून से प्रदेशभर में निकलेगी जागृति यात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स, संविदाकर्मियों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु संघर्ष का ऐलान करते हुए 8 जून 2026 से प्रदेश के सभी जिलों में "जागृति यात्रा" निकालने की घोषणा की है।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद कर्मचारियों के हित में बजट घोषणाओं एवं लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों से संवाद समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में भारी आक्रोश व्याप्त है।

महासंघ के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि महासंघ द्वारा प्रस्तुत 25 सूत्रीय मांग-पत्र लंबे समय से सरकार के समक्ष लंबित है। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों का निराकरण, चयनित वेतनमान 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष पर प्रदान करना, अधीनस्थ-मंत्रालयिक कर्मचारियों को द्वितीय पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 स्वीकृत किया जाए।

इसके अतिरिक्त महासंघ ने मांग की है कि अर्जित अवकाश (Earned Leave) के भुगतान पर लगी अघोषित रोक को तत्काल हटाया जाए तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके समस्त सेवा लाभो का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

महासंघ ने यह भी मांग की है कि आइसोलेटेड (Isolated) पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में पदोन्नति के समकक्ष आर्थिक लाभ प्रदान किए जाएं एवं संविदा, ठेका कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनता जल योजना कर्मी, होमगार्ड, सामाजिक न्याय विभाग के कार्मिकों एवं अन्य अस्थायी कर्मचारियों को नियमित कर राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की गई है।

राठौड़ ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो जागृति यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में जनजागरण किया जाएगा तथा आगामी चरण में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जागृति यात्रा हेतु महासंघ के पदाधिकारी अजयवीर सिंह एवं ओमप्रकाश चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments