मां वैष्णो देवी मंदिर के चतुर्थ वार्षिक पाटोत्सव को लेकर गढ़ गणेश जी को दिया निमंत्रण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौमूं शहर के वार्ड नंबर 43, सामोद बाईपास पुलिया के पास स्थित श्री मां वैष्णो देवी मंदिर के चतुर्थ वार्षिक पाटोत्सव, श्री हनुमत कथा, हवन और भंडारे के कार्यक्रम को लेकर गढ़ गणेश जी को प्रथम निमंत्रण दिया गया | इससे पूर्व आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा के द्वारा पूर्ण विधि विधान से पूजन और मंत्रोचार किया गया |


वैष्णो माता मंदिर के महंत कैलाश भगत ने प्रथम पूज्य गणेश जी को कार्यक्रम में पधारकर सफलता की प्रार्थना की | महंत कैलाश भगत ने बताया कि यह वार्षिक महोत्सव 17 जून से 21 जून तक आयोजित किया जाएगा | 17 जून को प्रातः 8:15 बजे से महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो प्राचीन शिव बजरंग मंदिर रावण गेट, खादी बाग रोड से रवाना होकर, मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल श्री मां वैष्णो धाम पहुंचेगी |

श्री हनुमत कथा वाचक डॉक्टर पवन कुमार तिवाड़ी द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक हनुमत कथा सुनाई जाएगी | 21 जून को प्रातः 9:15 बजे हवन का कार्यक्रम होगा, वहीं दोपहर 1:15 बजे से प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा | साथ ही दोपहर से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा |

गणेश निमंत्रण के दौरान आज ईश्वर दास शर्मा, वैद्य विश्वनाथ तिवाड़ी, राम कथा वाचक महेश हवेली वाला, हजारीलाल शर्मा, भुवनेश तिवाड़ी , कैलाश तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश चूलेट, ओमप्रकाश रीडर, नरेंद्र शर्मा ,पवन माहेश्वरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, डॉक्टर सीताराम कुमावत, बनवारी लाल भात्रा, चंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक सैनी, साईं सिंह, गोपाल सिंह, कमलेश सैनी, महेंद्र सैनी, रमेश सिंगोदिया, ताराचंद सैनी, राजकुमार सैनी, सुनील शर्मा, हरि चौधरी, उमेश कटारिया, केदार छीपा,सत्य प्रकाश पारीक, पुष्पेंद्र सैनी, रोहित सैनी, शंकर तंवर, अंशु सैनी, राहुल सैनी, विनोद सैनी, अंकित सैनी, अशोक कुमावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments