ग्राम रथ अभियान एवं संध्या चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान, कला जत्था एवं संध्या चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र  शाहपुरा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्राम पंचायत निंदोला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जोगाराम पटेल संसदीय, पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी राम चरण बोहरा ने सहभागिता कर ग्रामीणों एवं कृषकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

वहीं ग्राम पंचायत निन्दोला में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने उपस्थित होकर आमजन से संवाद किया एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा इस कार्यक्रम में उपेन यादव विधायक प्रत्याशी भाजपा शाहपुरा, आलोक बेनीवाल पूर्व विधायक शाहपुरा, सुरेश बादलीवाल जिला अध्यक्ष भाजपा, विशाल पार्थ रथ प्रभारी एवं ताराचंद चौधरी जिला मंत्री आदि उपस्थित रहे |

कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन, सिंचाई, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। कृषकों द्वारा फसल सुरक्षा, सिंचाई सुविधा, कृषि अनुदान एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखी गईं, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास एवं किसानों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी 23 से 25 मई 2026 को JECC सीतापुरा, जयपुर में आयोजित होने वाले ग्राम आयोजन में अधिक से अधिक किसानों एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि कृषक नवीन तकनीकों, योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी चौमूं दिलीप सिंह राठौड़, तहसीलदार विजयपाल बिश्नोई व विकास अधिकारी तथा समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कृषक उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments