इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर द्वारा मेगा जॉब फेयर 29 मई को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र जयपुर एवं CII-MCC जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई 2026 (शुक्रवार) को "मेगा जॉब फेयर 2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में इग्नू के विधार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उ‌द्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह जॉब फेयर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास, महल रोड. जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होगा।

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने बताया की इस रोजगार मेले में बैंकिंग, कॉल सेंटर, लॉजिस्टिक्स एवं रिटेल सेक्टर से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस जॉब फेयर में 12वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अपने साथ 5 प्रतियाँ बायोडाटा/रिज्यूमे, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा 10वीं, 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर की अंकतालिकाओं की फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

उन्होंने यह भी बताया की इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के सभी पंजीकृत (पूर्व तथा वर्तमान) विद्यार्थी एवं अन्य इच्छुक युवाओं से इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। रोजगार मेले का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को दिए गए पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/sDQNq85QomLCXHfU6 पर पंजीयन करना होगा। विद्यार्थियों को आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के लिए क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के ईमेल - rejaipur@ignou.ac.in पर पत्राचार कर सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments