विकसित भारत यंग प्रोफेशनल्स राउंडटेबल 2026 का सफल आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, जयपुर द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के सहयोग से “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” (VBYLD) पहल के अंतर्गत “विकसित भारत यंग प्रोफेशनल्स राउंडटेबल 2026” का आयोजन एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, जयपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. एस.पी. भटनागर, आर.डी., एनएसएस, देवेंद्र व्यास, स्टेट डायरेक्टर, माय भारत राजस्थान, हितेश भांडिया , चीफ सेक्रेटरी, JITO राजस्थान चैप्टर, डॉ. रेनू जोशी, प्राचार्य, सुबोध कॉलेज एवं रवि छाजेड़, अध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रेनू जोशी ने अतिथियों का स्वागत पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

अपने संबोधन में डॉ. रेनू जोशी ने विद्यार्थियों को रोजगार खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रेरित किया। हितेश भांडिया ने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए युवाओं को रोजगार सृजनकर्ता बनने, नवाचार आधारित सोच विकसित करने तथा ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशेष पैनलिस्ट के रूप में इंडिबनी ग्रुप के नितिन जैन एवं एसीआईसी वीजीयू फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव शर्मा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार, उद्यमिता एवं नेतृत्व विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए व्यवसाय प्रारंभ करने, नवाचार आधारित सोच विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. देवेंद्र व्यास ने चूरू के एक युवा की प्रेरणादायक सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कौशल के माध्यम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भौगोलिक सीमाएँ युवाओं की प्रगति में बाधा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले अवसरों एवं लाभों से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. एस.पी. भटनागर ने व्यावसायिक शिक्षा एवं स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने अपने स्वयं के व्यवसाय स्थापित किए हैं तथा अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान VBYLD की प्रेरणादायक वीडियो भी प्रदर्शित की गई। इसके पश्चात माय भारत स्वयंसेवक दीपक शर्मा ने “Making India the Startup Capital of the World” विषय पर पीपीटी प्रस्तुति दी। उन्होंने भारत में स्टार्टअप एवं नवाचार की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नए विचारों एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों एवं विकसित भारत @2047 के विज़न पर भी चर्चा की गई। युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्टार्टअप, इनोवेशन, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। यह आयोजन युवाओं के लिए विशेषज्ञों से संवाद एवं प्रेरणा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विशाल गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments