ग्वालियर की मानसी शर्मा बनीं यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी सेक्रेटरी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

ग्वालियर (संस्कार सृजन) युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ग्वालियर की निवासी मानसी शर्मा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी में सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राघब चंद्र नाथ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में की गई। उन्होंने मानसी शर्मा की सराहना करते हुए कहा, "मानसी शर्मा का युवा नेतृत्व, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में योगदान बेहद सराहनीय रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और दूरदर्शिता से संगठन को वैश्विक स्तर पर एक नई दिशा मिलेगी।"

मानसी शर्मा लंबे समय से जमीनी स्तर पर युवाओं को प्रेरित करने और सामाजिक बदलाव के कार्यों में सक्रिय रही हैं। अपनी इस नई और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय भूमिका में वे संगठन की वैश्विक नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से चलाना, विभिन्न देशों के युवाओं, युवा संगठनों एवं वैश्विक संस्थाओं के साथ तालमेल बढ़ाने तथा नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले युवा-केंद्रित कार्यक्रमों का संचालन करने का कार्य संभालेंगी।

यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन विश्वभर में युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और सकारात्मक सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देना है। मानसी शर्मा की इस नियुक्ति पर ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments