विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चौमूं में जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से प्रेरित सेवाभाव के साथ सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी, डायरेक्टर-सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चौमूं में विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सेवा भवन में “विश्व समाज के लिए सेवा” सम्मेलन के साथ हुई, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने समाजहित में सेवा कार्य करने एवं लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात प्रातः 8 बजे रावण गेट स्थित रामा मेडिकल एंड प्रोविजन के बाहर एवं चौकटी में उपस्थित दैनिक मजदूरों एवं राहगीरों को रोज-मिल्क पिलाकर एवं जल सेवा करते हुए तंबाकू निषेध का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी मजदूरों एवं राहगीरों से सामूहिक रूप से प्रण दिलवाया गया कि वे आज से तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों को हमेशा के लिए त्याग देंगे। लगभग 100 से अधिक लोगों ने “तंबाकू को बाय-बाय” कहने का संकल्प लिया।

प्रतीकात्मक रूप से उपस्थित लोगों द्वारा अपने पास मौजूद बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य धूम्रपान सामग्री को हवन कुंड में अग्नि को समर्पित कर नशामुक्त जीवन अपनाने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारीगण एवं आमजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तत्पश्चात थाना मोड़ स्थित पुलिस थाने के बाहर राहगीरों एवं आमजन को रोज-मिल्क वितरित किया गया तथा सभी से अनुरोध किया गया कि वे धूम्रपान एवं तंबाकू जैसी जानलेवा आदतों से सदैव दूर रहें। वहाँ उपस्थित लोगों ने भी यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी तंबाकू से दूर रहेंगे एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में स्काउट गाइड चौमूं का विशेष सहयोग रहा। स्काउट गाइड के सेक्रेटरी प्रताप सोनी का विशेष योगदान रहा तथा सभी स्काउट गाइड सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रोज-मिल्क वितरण, एवं जनजागरूकता कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

इसके पश्चात बराला हॉस्पिटल चौमूं में हॉस्पिटल डायरेक्टर हनुमान बराला, सेवाधारी नरेंद्र कुमार सेवानी एवं समस्त बराला स्टाफ के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर केक काटकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे मरीजों, उनके परिजनों एवं अपने परिचितों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

रावण गेट एवं थाना मोड़ पर आयोजित कार्यक्रमों में विशेष अतिथि एवं विशेष सहभागी के रूप में रूपेंद्र सिंह मार्केटिंग मैनेजर, होटल ली ग्रैंड एवं एआरजी टेक्नोलॉजीज के डायरेक्टर जितेश सैनी तथा बीके मुकेश कुमावत एवं राकेश चौधरी का विशेष योगदान रहा।

पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग माध्यमों से लोगों को यह संदेश दिया गया कि तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इस अभियान में समस्त चौमूंवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments