सम्मान समारोह में उमड़ा महाकुंभ, 1400 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक मनीष यादव द्वारा नायन स्थित परसराम प्रभात गार्डन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में अमरसर, नायन, कलवानियो का बास, मारखी, हनुतिया, राडावास, जगतपुरा, शिवसिंहपुरा, पठानों का बास, हनुतपुरा,करीरी, रानीपुरा-जोधपुरा, मुरलीपुरा ग्राम पंचायतों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महाराज कालीदास ने विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचनों से प्रेरित करते हुए शिक्षा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त आधार है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का गौरवगान नहीं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का उत्साह पैदा करते हैं। कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विधायक यादव ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अपने माता-पिता, विद्यालय, समाज, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर RAS नरेंद्र सैनी, प्रमुख उद्यमी विकास यादव, सेवानिवृत्त कर्नल हनुमान शेखावत, प्रोफेसर प्रह्लाद वर्मा, प्रोफेसर मुरलीधर गुर्जर, असेस्टेंट प्रोफेसर कृष्ण यादव ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर , नगर अध्यक्ष मुकेश खुड़ानिया, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, संगठन मंत्री रामेश्वर, मण्डल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, श्रवण, गोपाल सेपट, सरपंच रवि, सरपंच सुरज्ञान, संगठन मंत्री इमरान, NSUI जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया, छाजू सैनी, ओमप्रकाश डूडी, शंकर सैनी, बीरबल गुर्जर, मुरलीधर बाडिगर, रामपाल यादव, ओमप्रकाश डूडी, दीपेश, बीएल सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments