ज्योतिष रत्न सम्मान से सम्मानित हुई आचार्या काजल कुमारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पटना / जयपुर (संस्कार सृजन) भारत की सबसे कम उम्र की ज्योतिषी और महान् विदुषी बिहार (पटना) की आचार्या काजल कुमारी सम्मानित हुई | राजस्थान के भीमलिया स्थित गर्गाचार्य आश्रम में इन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। आचार्या काजल कुमारी ने बिहार से पधार कर इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाई। इनको ज्योतिष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया | जिसमें इन्हें राजस्थानी पगड़ी, ममेटो, मेडल और सम्मान पत्र के साथ कुछ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया ।

इस विराट ज्योतिषी सम्मलेन में देशभर से पहुंचे ब्राह्मण समाज के विद्वानों ने समाज उत्थान व राष्ट्र वैभव का संकल्प लिया | अखिल भारतीय गुरु ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में निकटवर्ती भिमालिया स्थित गर्गाचार्य आश्रम में ज्योतिष रत्न एवं ज्योतिष विज्ञ सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से विद्वान् तथा विदुषी ब्राह्मणों ने सहभागिता की ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रह्म यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महामंडलेश्वर स्वामी अवतारपुरी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। आयोजन के दौरान समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि और वैभवता के लिए विशेष प्रार्थना कर सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में गुरु गर्ग ब्राह्मण समाज के विद्वानों ने समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने युवाओं को भारतीय संस्कृति और धर्म से जोड़ने पर बल देते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

महामंडलेश्वर स्वामी अवतारपुरी महाराज ने अपने उद्बोधन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ एवं श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर सदाचार, सेवा और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

समारोह में महासभा अध्यक्ष नवीन गर्ग ब्यावर, संयोजक विकास भारद्वाज, मंत्री वीरा राम गुरु, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कपूरचंद गर्ग नरलाई, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी बाबूलाल भारजा, पंडित भरत गर्ग पिण्डवाड़ा, शैतानमल गर्ग खाकरवाड़ा, सुरेश शास्त्री सांचौर, एन.के. भारद्वाज, पवित्र बंधु, प्रदीप शर्मा सूरपुरा नीमकाथाना,, प्रदीप जी अबोहर पंजाब, धिसूलाल गर्ग, मनोज शर्मा बगड़, विमल गुरुजी झाड़ोली, चन्दन गर्ग भाटूण्ड, जयरूप गर्ग डूंगरली ,गोल्ड मेडल तथा 581 से ज्यादा सम्मान पत्र तथा कई मेडल जीती हुई विदुषी आचार्या काजल कुमारी बिहार पटना से भी भाग लिया तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। 

आचार्या काजल कुमारी ने अपने विचार प्राकट्य किए उन्होंने कहा कि बेटियों को भी ज्योतिष के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमें फिर से ब्राह्मण समाज में गार्गी और लोपामुद्रा को लाना होगा। इसके लिए युवा पीढ़ी को जागरूक कर धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करवाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्वानों का सम्मान कर विकास भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा की आचार्या काजल कुमारी हमारे समाज का गौरव हैं ये हमारी गार्गी ही हैं जो पुनः अवतरित हुई हैं। ब्राह्मण समाज इस बिटिया को पाकर धन्य हुआ ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments