जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) महिला पतंजलि योग समिति, राजस्थान द्वारा 16 व 17 मई 2026 को जयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर के सान्निध्य में हुआ। 

इस कार्यशाला में उदयपुर से तारा चौहान, राज कार्यकारिणी के नेतृत्व में  मंजुला शर्मा (जिला प्रभारी), पुष्पा लोढ़ा (महामंत्री), मीना शर्मा (संगठन मंत्री), कमलेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष) तथा सीमा कुमावत और ज्योति नायर सहित अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया।

मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में योग, यज्ञ, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वदेशी उत्पाद और भारतीय शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योग एवं भारतीय संस्कृति से जोड़कर एक स्वस्थ, संस्कारित तथा आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना था।

17 मई की सुबह कार्यशाला में हरिद्वार से लाइव जुड़कर साध्वी दीदी देवप्रिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य प्रभारी सरिता दीदी ने विभिन्न जिलों की समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके संभावित समाधान बताए।

राजस्थान के 41 जिलों से 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लिया। रात्रि में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंदित होकर नृत्य किया | उदयपुर जिला प्रभारी मंजुला शर्मा ने बताया कि उदयपुर की टीम ने 18 - 19 मई को जयपुर के निकटवर्ती योग केंद्रों  का भ्रमण कर 20 मई को उदयपुर लौटीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments