जैन सोशल ग्रुप उदयपुर कुटुंब का प्रथम स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन)​ जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” का प्रथम स्थापना दिवस सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वास मादरा , राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल में जरूरतमंद  बच्चों के लिए निःशुल्क सामग्री एवं पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 99 शॉप न्यू भोपालपुरा की ओर से भी बच्चों को पोशाक वितरण कर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं समस्त स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कुटुंब परिवार ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक सेवा पहुँचाने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस सेवा कार्य में प्रवीण नाहर , प्रीति – राकेश  मेहता, किरण – जितेंद्र नाहर, जितेंद्र बादलमिया, डॉ. विनय जैन सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कुटुंब परिवार के भामाशाहों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

केवल एक वर्ष के अल्प समय में कुटुंब परिवार आज स्नेहिल परिवार बन चुका है। इस दौरान परिवार द्वारा सेवा कार्य, मनोरंजन कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियाँ, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन, बाहरी भ्रमण तथा मेवाड़ फेडरेशन के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त कुटुंब परिवार ने सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में और भी कई नए आयाम स्थापित किए हैं। मात्र एक वर्ष के भीतर कुटुंब परिवार ने समस्त मेवाड़ रीजन में अपनी अलग एवं विशेष पहचान बनाई है। यह उपलब्धि समस्त कुटुंब परिवार के सदस्यों के प्रेम, सहयोग, समर्पण एवं एकता के बिना संभव नहीं थी।

कुटुंब परिवार की उल्लेखनीय गतिविधियों एवं सामाजिक योगदान के लिए मेवाड़ फेडरेशन द्वारा परिवार को दो अवार्ड से भी सम्मानित किया गया, जो पूरे परिवार के लिए गौरव का विषय है।

अंत में समस्त कुटुंब परिवार ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments