मां सुखी परिवार की आधारशीला : विषय पर मातृ दिवस एवं दो दिवसीय समर कैंप आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन)​ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान कोटा में “मां सुखी परिवार की आधारशीला” विषय के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय महिला समर कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ लिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिव्या बहन (एयरोबिक्स ट्रेनर) एवं हंसा त्यागी (प्रदेशाध्यक्ष, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ एवं डायरेक्टर, कोटा कर्मचारी सहकारी समिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीके चंद्रकला दीदी ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए कोटा संभाग प्रभारी एवं सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि मां परिवार की प्रथम शिक्षक एवं संस्कारों की आधारशिला होती है। एक संस्कारी एवं सशक्त मां ही सुखी परिवार और श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकती है। आध्यात्मिकता के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मकता ला सकती हैं। इस अवसर पर दीदी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

दो दिवसीय समर कैंप के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें गाना प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता, पजल गेम एवं नाटक प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आनंद, उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments