ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में कटौती को वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) ने किया आंदोलन का एलान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल एवं नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संगठन के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


कालाडेरा चौमूं से प्रदेश महामंत्री (संस्कृत शिक्षा)अमित योगी ने बैठक में भाग लिया । योगी व प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में कटौती का कड़ा विरोध किया है। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है। क्षेत्रीय व स्थानीय उत्सवों एवं आयोजनों में राजकीय अवकाश नहीं होने पर भी वहाँ के शत प्रतिशत बालकों की भागीदारी उसमें रहती है,इसी कारण से संस्था प्रधान द्वारा दो अवकाश घोषित किए जाने का प्रावधान रखा गया हैं,इसमें कटौती किया जाना समझ से परे हैं।

बैठक में चर्चा हुई कि शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लेने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है। प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग को लेकर संगठन ने आंदोलन की घोषणा की है।

आंदोलन के विभिन्न चरणों में 7 अप्रैल को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे,8 अप्रैल को उपशाखा स्तर से उपखंड अधिकारी व 20 अप्रेल को जिला स्तर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री के सलाहकारों की अदूरदर्शिता एवं विभागीय नासमझी के कारण शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर समय पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है,जिससे राज्य में शिक्षा व शिक्षार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों व सदस्यता अभियान पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक को संरक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण स्वामी,रणवीर सिंह गोदारा,ईश्वर दयाल शर्मा,टीकेन्द्र सिंह मीणा,कैलाश चन्द्र जैन,सूबेन्द्र बिजारणियाँ,राजेन्द्र पारीक,निरंजन शर्मा, पूनम चतुर्वेदी, हेमंत कुमार जांगिड़,बनवारी लाल सैनी,सोहन लाल गुप्ता,बदन सिंह मीणा,रामस्वरूप वर्मा,अमित कुमार योगी,हनुमान प्रसाद बैरवा,मान सिंह श्योराण,मंजू डोरिया,विनोद कुमार मीणा,देवेंद्र सिंह राठौर,नरेन्द्र सिंह चौहान,नरेश कुमार,विजय कुमार शर्मा , इकबाल सिंह,महेश चन्द मीना,कोमल शर्मा आदि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। महामंत्री रामदयाल मीणा से सभी का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments