पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जोधपुर (संस्कार सृजन) यादव समाज जोधपुर के पदाधिकारी ने पद्मश्री संतोष यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। संतोष यादव के नाम विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड है। प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान संतोष यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हमें प्लास्टिक और सिंथेटिक उत्पादों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। मिट्टी तथा जल को दूषित करने से बचना चाहिए।


सामान्य जीवन जिए, खान पान शुद्ध रखे, सूती वस्त्र पहने, बूंद बूंद पानी बचाए। उन्होंने यादव समाज जोधपुर को संदेश देते हुए यह अपेक्षा की है कि  प्रकृति को बचाने में अपना सहयोग दें। तथा पौधारोपण करने के साथ ही उनकी सार संभाल भी लगातार करें। सब मिलजुल कर एकजुट रहे तथा समाज में प्यार प्रेम और एक दूसरे के सहयोग की भावना विकसित करें। 

संतोष यादव ने किसी भी प्रकार के उपहार, सम्मान, अभिनंदन पत्र को ग्रहण करने से मना करते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार के सम्मान और उपहार देने से बचना चाहिए। हम एक दूसरे से मेलजोल बढ़ाए, बैठकर आपस में संवाद करें, किस प्रकार शांत और सौम्य वातावरण तैयार कर सकते है उस पर विचार विमर्श करें, सम्मान में अनावश्यक धन तथा समय खर्च न करें, सामाजिक मेलजोल को प्रकृति के साथ जोड़कर आगे बढ़े, सामाजिक समारोह में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें। 

संतोष यादव के आदर्श विचारों पर बोलते हुए समाज अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि हम आपके आदर्शों को समाज में लागू करने का प्रयास करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा सूती वस्त्रों के लिए विशेष प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश यादव के साथ ही महासचिव एडवोकेट राजकुमार यादव, युवा अध्यक्ष चेतन यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, संगठन सचिव अमर सिंह यादव, रामराज यादव, एलबी यादव, ममता यादव, आदित्य यादव, हुंडा सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments