प्रोड्यूसर डॉ भावना शर्मा ने विधायक बालमुकुंदाचार्य से की मुलाक़ात, ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2 को लेकर हुई अहम चर्चा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर भावना शर्मा ने जयपुर में विधायक महाराज बालमुकुंदाचार्य से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने अपने आगामी भव्य शो “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2” को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।

भावना शर्मा ने बताया कि “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2” एक ऐसा मंच होगा, जो राजस्थानी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक ग्लैमर का शानदार संगम प्रस्तुत करेगा। इस शो के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और कला को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 के माध्यम से प्रतिभागियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे अपनी कला और आत्मविश्वास के दम पर अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। साथ ही इस शो के विजेताओं को राजस्थान की वीरभूमि पर आधारित एक विशेष संगीत गीत में लॉन्च किए जाने का अवसर दिया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को फिल्म और मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा।

भावना शर्मा ने कहा कि ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना, उनकी प्रतिभा को सही दिशा देना और उन्हें अपनी माटी, भाषा और संस्कृति से जोड़ना है। यह शो राजस्थान की संस्कृति को ग्लैमर और फिल्म जगत से जोड़ते हुए युवाओं के लिए एक नई राह खोलने का प्रयास है।

बालमुकुंदाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भावना शर्मा को इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं और शो की सफलता की कामना की।

इस अवसर पर ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 के पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम को लेकर उत्साह और चर्चा और अधिक बढ़ गई है। इस मुलाकात के दौरान सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र की भाजपा कार्यकर्ता दीपिका जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 आने वाले समय में राजस्थान में फैशन, ग्लैमर और फिल्म जगत से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभरेगा, जहां उन्हें बॉलीवुड से जुड़ने और अपनी पहचान बनाने का मजबूत मंच मिलेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments