हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने किया नव-निर्मित भवन का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर के नव-निर्मित भवन के शुभारंभ एवं भवन प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हवामहल से विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा फीता काटकर भवन में प्रवेश कराने से हुआ। इसके पश्चात सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने की, जबकि संचालन चेतन सहल द्वारा किया गया।

अपने उद्बोधन में विधायक ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने छात्राओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यक्तित्व एवं भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मानवता एवं मातृभूमि के प्रति प्रेम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के विकास हेतु विधायक ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें महाविद्यालय परिसर में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड एवं शतरंज जैसी इनडोर खेल सुविधाओं की व्यवस्था, तथा खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन शामिल है। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण, कंप्यूटर लैब की स्थापना तथा कैंटीन प्रारंभ करने की भी सहमति प्रदान की। विधायक ने छात्राओं से सीधा संवाद किया एवं उनके बीच बैठकर फोटो खिंचवाई एवं इस शुभारंभ के अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएँ, अभिभावक, क्षेत्रीय निवासी एवं शिक्षाविदों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य मानप्रकाश गुप्ता, सुरेश महेश्वरी, राजकुमारी  ब्रह्मभट्ट, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा से सहायक निदेशक प्रो. आलोक चतुर्वेदी, नोडल महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. स्निग्धा शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर की प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संकाय सदस्यों डॉ. राजकुमार बैरवा, प्रो. निधि माथुर, अनीता कटारा, डॉ. शीबा हैदर एवं डॉ. बचन सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सभी उपस्थितजनों ने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विधायक द्वारा की गई घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments