श्री मां वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ अन्नकूट महोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के सामोद रोड बाईपास पुलिया के पास स्थित श्री मां वैष्णो देवी मंदिर में आज धार्मिक श्रद्धा और धूमधाम के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर महंत कैलाश भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नकूट महोत्सव के तहत सुबह माता रानी का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में गोबर से गोवर्धन महाराज की सुंदर आकृति निर्मित की गई, जहां महिलाओं द्वारा पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई।

पूजा-अर्चना के पश्चात माता रानी और गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में विशाल पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने कतारबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा।

इस दौरान बाबूलाल प्रजापत, रमेश सिंगोदिया, बाबूलाल रोलावण, पुष्पेंद्र सैनी, राकेश सैनी, लोकेश सैनी, राहुल सैनी, राजेश तंवर, शंकर तंवर, दिलीप सिंह, गोपाल सिंह नाथावत, रोहित सैनी, ताराचंद सैनी, रोशन सैनी, हरि चौधरी, श्री राम नवयुवक सुंदरकांड मंडल के अध्यक्ष रामकिशोर कुमावत, मंत्री प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष मालीराम जांगिड़, पप्पू सिंगोदिया, कैलाश सिंगोदिया, सुनील कटारिया, सिंगर कोमल सैनी सहित श्री मां वैष्णो देवी मंदिर के समस्त भक्त जन उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments