वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ प्रशासनिक निरंकुशता के विरोध में पत्रकारों का धरना लगातार जारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जैसलमेर जिले में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रशासनिक निरंकुशता को लेकर पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का आज 7 वें दिन भी धरना जारी हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी के काले कारनामों को छुपाने के लिए सरकार के भी हठधर्मिता पर उतर आई हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सरकार अभी तक वार्ता करने की पहल तक नहीं कर रही हैं। जिसे लेकर आज धरना स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।


पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संगठन सरकार से सकारात्मक बातचीत करने हेतु पहले दिन से ही तैयार हैं पर शायद सरकार खुद नहीं चाहती कि ये धरना समाप्त हो। राठौड़ ने कहा कि धरना शुरू होने के बाद सरकार ने जैसलमेर कलेक्टर का तबादला तो कर दिया। लेकिन कलेक्टर ने जैसलमेर रहते हुए जिस तरह के कारनामे किए हैं, उसके अनुसार उन्हें सजा दी जानी चाहिए थी, उसकी जगह उन्हें वित्त विभाग में महत्वपूर्ण पोस्टिंग देकर सरकार ने अपनी ही जीरो टॉलरेंस की नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। जिस कलेक्टर के विरुद्ध प्रदेशभर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश हैं, जिसके विरुद्ध जैसलमेर की आमजनता में गजब का गुस्सा हैं, जिसके विरुद्ध पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतर आए, उस कलेक्टर में आखिर कौनसी खासियत हैं, जो सिर्फ सरकार को ही नजर आ रही हैं, आमजन को नहीं?

उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वें वर्ष 2004 से जैसलमेर स्थित डेजर्ट क्लब में विधिवत अनुमति के साथ ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ का संचालन कर रहे हैं। जिसका दिसंबर 2025 तक का किराया अग्रिम जमा करा रखा था। उसके बावजूद जिला कलेक्टर ने विधि विरुद्ध जाकर रेस्टोरेंट को सीज करने और उसे जमींदोज करने की जो द्वेषपूर्ण कार्रवाई की हैं, जिसका सीधा अर्थ हैं कि उन्होंने एक पत्रकार की आजीविका को तबाह कर पत्रकार पर एक मानसिक और आर्थिक दबाव बनाने का ही काम किया हैं। IAS प्रतापसिंह नाथावत ने जैसलमेर कलेक्टर रहते हुए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने हेतु नियम विरुद्ध भू-आवंटन किए। जिसे लेकर जब खबरें प्रकाशित की गई और मामले को उजागर किया गया तो उसके प्रतिशोध में पत्रकार की आजीविका को नष्ट किया गया। स्वाद रेस्टोरेंट को तोड़कर कलेक्टर ने करीब 1 करोड़ से भी अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया हैं। जिसकी भरपाई की मांग, उस कलेक्टर को निलंबित करने की मांग को लेकर ही पूरे प्रदेश के पत्रकार 29 मार्च को जयपुर पहुंचे और शहीद स्मारक पर ये धरना प्रदर्शन शुरू किया। जिसको आज 7 दिन का समय हो गया, लेकिन सरकार ने अभी वार्ता करने की पहल तक नहीं की है, जिसके कारण पुरे पत्रकार जगत में भारी आक्रोश हैं।

कल दिनांक 05 और 06 अप्रैल को उपेन्द्र सिंह राठौड़ दिल्ली में देश भर के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेशाध्यक्षों के साथ होने वाली बैठक में भाग लेने जा रहे हैं, वहां संगठन प्रधानमंत्री कार्यालय को इस गंभीर विषय से अवगत करवाएगा ‌।

इस धरना प्रदर्शन को लगातार चलाने हेतु संगठन ने प्रतिदिन एक जिले को जिम्मेदारी सौंपी है जिसके क्रम में आज सातवें दिन व कल आठवें दिन की जिम्मेदारी सिरोही जिले के पास है और उनका नेतृत्व जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत द्वारा किया जा रहा है। धरना स्थल पर आज दो दर्जन पत्रकार साथी उपस्थित हैं।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments