इंद्रेश बाल निकेतन में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के पुरोहितों का मोहल्ला स्थित इंद्रेश बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।


समारोह के मुख्य अतिथि सर्व समाज जाग्रति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.सुरेश चंद शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद् हजारीलाल शर्मा ने की। सर्व समाज जाग्रति संघ के अध्यक्ष डॉ.सुरेश चंद शर्मा ने शिक्षाविद् हजारीलाल शर्मा और स्कूल सचिव श्याम किरण शर्मा का उत्कृष्ट सेवा अवार्ड देकर सम्मान किया | वहीं स्कूल परिवार द्वारा समाजसेवी डॉ.सुरेश चंद शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया 

विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शास्त्री, सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक महेश शर्मा (हवेली वाले), श्याम सलोना सेवा समिति अध्यक्ष मनीष गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, युवा नेता अनुराग शर्मा, आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा, समाजसेवी कैलाश तिवाड़ी, पूर्व पार्षद अलमुद्दीन, डॉ. भीम सिंह एवं डॉ. दिनेश कुमावत उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय का परिणाम शानदार रहा | कक्षा 12वीं कला वर्ग के छात्र अक्षित शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।वहीं कक्षा 10वीं में छात्र केशव कुमावत क्लास टॉपर रहे।

स्कूल सचिव श्याम किरण शर्मा ने  बताया कि कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर 'A' ग्रेड लाने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, गोल्ड मेडल, माला एवं साफा पहनाकर उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सत्यप्रकाश पारीक द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य राहुल कुमावत, माया शर्मा, पूजा कुमावत, राम सिंह, कोमल सेन, रीमा अग्रवाल, वैष्णवी जांगिड़, इंदू बिष्ट, तन्नू गोरी, गुड्डू जांगिड़, कामिनी शर्मा, वैभव शर्मा, लालचंद, मुकेश कुमार, अनिल सेन, अरुणा कुमावत, गिरिराज तिवाड़ी, श्याम शर्मा, मुकेश कुमावत, प्रणव तिवाड़ी, बलबीर सिंह, गिरिराज पाराशर सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments