तीन साल बाद अपना घर आश्रम में मां-बेटे का भावुक मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, उदयपुर की रेस्क्यू टीम की संवेदनशील सेवा से एक बिछड़ा बेटा तीन वर्ष बाद अपनी मां से मिल सका। आश्रम की टीम ने 13 अक्टूबर 2023 को आयड पुलिया क्षेत्र से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं असहाय अवस्था में मिले व्यक्ति को रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार और पुनर्वास हेतु भर्ती कराया किया था। यहां सेवा, उपचार और नियमित काउंसलिंग से उनकी मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ।

काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपना नाम उदयलाल पिता नाना और गांव उमरड़ा बताया। इसके बाद आश्रम की टीम ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जानकारी जुटाई, लेकिन परिवार का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

8 अप्रैल 2026 को अंकेश मीणा से उदयलाल की माताजी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली कि वो गांव भेकड़ा, भलों का गुड़ा में रहती हैं | जिसके आधार पर उनको सूचित किया। शुक्रवार को उदयलाल की माताजी सवागी बाई, भतीजा भेरूलाल तथा अंकित मीणा उन्हें लेने आश्रम पहुंचे।

माताजी ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उदयलाल बिना बताए घर से चले गए थे। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। हाल ही में अंकेश मीणा से जानकारी मिलने पर कि उदयलाल अपना घर आश्रम, उदयपुर में सुरक्षित हैं, वे तुरंत आश्रम पहुंचीं।

आश्रम में मां-बेटे का मिलन बेहद भावुक रहा। पुत्र को स्वस्थ और सुरक्षित देखकर माताजी की आंखें खुशी से भर आईं। उपस्थित आश्रम सदस्यों और सेवा साथियों ने भी इस भावुक क्षण को मानवता की मिसाल बताया।

इस अवसर पर आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी, सहसचिव सुनील चौहान और वित्त सचिव प्रकाश जोशी ने उदयलाल को तिलक एवं उपरना ओढ़ाकर ससम्मान माताजी के साथ घर के लिए विदा किया। अपना घर आश्रम की यह पहल एक बार फिर सेवा, संवेदना और पुनर्वास की मिसाल बनकर सामने आई है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments