वार्षिक पुरस्कार तथा प्रतिभा सम्मान समारोह हॉराइजन 2026 का आयोजन एवं रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट का हुआ समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस.जैन सुबोध गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, सांगानेर द्वारा "रिजॉइस 2026 यूथ फेस्ट" का आयोजन दिनांक 8 से 10 अप्रैल 2026 तक किया गया है। इस अवसर पर दिनांक 10.04.2026 को "रिजॉइस- 2026 यूथ फेस्ट" का समापन एवं वार्षिक पुरस्कार तथा प्रतिभा सम्मान समारोह" हॉराइजन 2026" आयोजित हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भीमराज भाटी, सदस्य, राजस्थान विधानसभा पाली, सम्माननीय अतिथि मनीषा उबाना, ज्वाइंट कमीश्नर, स्टेट जी.एस.टी. डिपार्टमेंट, राजस्थान सरकार, सुबोध शिक्षा समिति के सचिव एस. एस. बोथरा, महाविद्यालय संयोजक संजीव कोठारी, प्राचार्या डॉ. रीटा जैन, संकाय सदस्य, अभिभावकगण, विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से आये प्रतिभागीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही |

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं नवकार मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि भीमराज भाटी ने कहा कि यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह उन छात्राओं की मेहनत, लगन और संकल्प का उत्सव है, जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वहीं सम्माननीय अतिथि मनीषा उबाना ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की बात हर मंच पर होती है. लेकिन महिला सशक्तिकरण की सबसे मजबूत नींव ही शिक्षा है।

यह उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय "रिजॉइस 2026 यूथ फेस्ट इंटर कॉलेज एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। "रिजॉइस-2026" यूथ फेस्ट कार्यक्रम में डांस, गायन, खेलकूद, मेंहदी, यूथ पार्लियामेंट, फैशन शो, म्यूजिक, टेक्निकल और क्रिएटिव गतिविधियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 850 से भी अधिक पंजीकरण हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों तथा छात्र-छात्राओं, राजस्थान विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में आने वाले एवं एलुमिनाई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 

इसके अतिरिक्त मेधावी छात्राओं को सुबोध रत्न, सुबोध मणि, सुबोध गरिमा, सुबोध मयूरी, सुबोध खेलरत्न, सुबोध ज्योत्स्ना, सुबोध टेक्नो, सुबोध राइजिंग क्रिएटर तथा बेस्ट एन. एस.एस. स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ रीटा जैन ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय "रिजॉइस 2026 यूथ फेस्ट" कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments