पायस मिल्क प्रोड्यूसर संस्था द्वारा दिशा प्रोजेक्ट अंतर्गत पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) 
दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत पशुपालकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन, रोगों की रोकथाम तथा डेयरी से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में पायस मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने पशुपालकों को दिशा प्रोजेक्ट के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुओं में होने वाली बीमारियों जैसे थनेला तथा ब्रुसेलोसिस (Brucella) जैसी पशु से मानव में फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी और उनके बचाव व रोकथाम के उपाय बताए।

साथ ही पायस संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे ऋण सुविधा, बीमा, चारे के बीज उपलब्ध कराना, किसानों की उपज की खरीद एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में संस्था के फील्ड ऑपरेशनल हेड डॉ. सुनील राठौड़ ने पशुपालकों को दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रिवेंटिव केयर जैसे CMT टेस्ट, डिवॉर्मिंग, टीकाकरण आदि के महत्व के बारे में समझाया। वहीं बिंदायका क्लस्टर मैनेजर डॉ. लोकेश अग्रवाल ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के महत्व पर प्रकाश डाला।

दिशा प्रोजेक्ट के इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी है और उनके आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसके अतिरिक्त, IIL (Indian Immunologicals Limited) के नीरज नयन ने पशुओं में टीकाकरण के महत्व को समझाया। वहीं Animeta कंपनी के मनोज ने एथनो वेटरनरी मेडिसिन (Ethno Veterinary Medicine) के माध्यम से पशु रोगों के उपचार के लाभों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य सहयोगी एरिया मैंनेजर माधो सिंह, बैजनाथ मिश्रा एवं भविश्य सहगल भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी पशुपालकों ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने लिए उपयोगी बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments