विज्ञान समिति में महावीर जन्म कल्याणक समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) महावीर जयंती के अवसर पर विज्ञान समिति में ‘तीर्थंकर महावीर सिद्धांत आधारित अनुसंधान’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ की पूर्व कुलपति डॉ. दिव्या नागर रहीं। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी महेन्द्र कुमार टाया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर प्रेमसुमन जैन थे।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के जैनोलॉजी एवं प्राकृत विद्या विभाग के छह शोधार्थी—रेखा बड़ाला, यश जैन, सोनल अग्रवाल, सुशांत जैन, रेखा जारोली एवं विनीता जैन—ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर किए जा रहे शोधकार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनकी जीवन उपयोगिता को रेखांकित किया।

विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी, संगोष्ठी संयोजक डॉ. पी.एम. अग्रवाल तथा समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. के.पी. तलेसरा ने किया। विद्यार्थियों एवं अतिथियों को साहित्य भेंट के रूप में दर्शन विज्ञान प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एन.एल. कच्छारा ने प्रदान किया।

अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रेमसुमन जैन ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत केवल एक समाज के लिए ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व कल्याण के लिए उपयोगी बने रहेंगे।

मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या नागर ने वर्तमान पर्यावरण संकट से उबरने के लिए भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित अहिंसा की उपयोगिता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रबुद्ध समाजसेवी महेन्द्र कुमार टाया ने कर्म-सिद्धांत, संतुलित जीवन, करुणा, मानवता एवं मैत्रीभाव की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए शोधकार्यों के महत्व को रेखांकित किया। स्वरुचि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments