नारी शक्ति मास – 2026 के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा “घर-घर रंगमंच – हर दर रंगमंच” मुहिम के अंतर्गत नारी शक्ति मास – 2026 के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री बालाजी धाम ठाठर की असीम अनुकम्पा से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान, संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया तथा ग्रामीण बालिकाओं को पेन-कलम और पहलाहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने न केवल दर्शकों के रूप में बल्कि सहयोगियों के रूप में भी ग्रामीण रंगमंच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान एवं नाट्यकुलम संस्थान, जयपुर के सहयोग से नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर आधारित विशेष एकल नाट्य प्रस्तुति “दहेज” का मंचन किया गया।

इस नाटक की परिकल्पना, निर्देशन एवं प्रकाश संयोजन राजीव मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्य किरदार मे महेश महावर ने उम्दा अभिनय किया | उनकी टीम द्वारा तैयार यह प्रस्तुति महिला सम्मान के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

कथा सार:

नाटक “दहेज” समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर करारा प्रहार करता है। कथा के माध्यम से यह दर्शाया गया कि किस प्रकार दहेज की लालसा मानवीय संबंधों को खोखला बना देती है और एक बेटी के जीवन को बोझ की तरह देखने की मानसिकता को जन्म देती है। नाटक यह संदेश देता है कि दहेज किसी भी प्रकार का सामाजिक अभिशाप है, जिसे समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सच्चे मानवीय मूल्यों, समानता और शिक्षा के माध्यम से ही इस कुरीति से मुक्ति संभव है।

कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश ने बताया कि नाटकवाला कला मंच को खड़ा करने में मेरी माताजी चंदी देवी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इस वर्ष का महिला दिवस कार्यक्रम उन्हें समर्पित किया गया। मंच संचालन और व्यवस्थाओं में हँसा सैनी, अवनी सैनी, हिमांशी सैनी, अंजली सैनी, नीलू सैनी, सुनीता सैनी, दीपाशिखा सैनी, युग सैनी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों, सहयोगियों और रंगमंच प्रेमियों के सहयोग से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

आयोजकों ने कहा कि यह कोई बड़ा आयोजन नहीं, बल्कि नारी सम्मान को समर्पित छोटे-छोटे रंगमंचीय प्रयासों की एक विनम्र शुरुआत है। आने वाले समय में इस मुहिम के तहत गांव-गांव में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि रंगमंच के माध्यम से समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित हो सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments