समर्पण संस्था का 16 वाँ विशाल रक्तदान शिविर 15 मार्च को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा 16वाँ विशाल रक्तदान शिविर रविवार, 15 मार्च 2026 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मल्टी परपज हॉल, रावत पब्लिक स्कूल, सेक्टर-17, हल्दीघाटी मार्ग, मेवाड़ अपार्टमेंट के सामने, प्रताप नगर, सांगानेर में लगाया जाएगा। 

संस्था द्वारा शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक तथा स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की चिकित्सक टीमों को आमन्त्रित किया गया है । 

समर्पण संस्था गत 16 वर्षों से निरंतर मानव कल्याण, शिक्षा सहायता, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था द्वारा अब तक 15 रक्तदान शिविरों में 1455 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया जा चुका है। संस्था के प्रयासों से हजारों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिला है तथा समाज में रक्तदान की भावना को मजबूत किया गया है।

इस 16वें विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए संस्था कार्यलय में सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया । इस शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा 27 रक्तदाता प्रेरक (मोटिवेटर) नियुक्त किए गए हैं। ये प्रेरक अपने स्तर पर अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। 

संस्था का उद्देश्य इस शिविर में पिछले रिकॉर्ड से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करना है ताकि जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। शिविर में योग्य रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। रक्तदान करने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनकी इस नेक कार्य के लिए सम्मान का प्रतीक होगा।

समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी जयपुरवासियों, युवाओं, छात्रों, कर्मचारियों, व्यवसायियों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में भाग लेकर रक्तदान करें और किसी एक जीवन को बचाने में सहयोग प्रदान करें।रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो बिना किसी खर्च के किसी की जान बचा सकता है।

तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईआरएस सी. एल. वर्मा, सचिव कमल नयन खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष हीरालाल बैरवा , नीरू शर्मा, मोहन मेहरा,राम स्वरूप महावर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments