राजकीय काॅलेज गंगापोल जयपुर में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला, सैकड़ों छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण की ली प्रतिज्ञा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नेचर क्लब के तत्वावधान में एक विशेष कार्यशाला एवं पृथ्वी संरक्षण शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य व्याख्यान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने “पृथ्वी पर बेहतर जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु जागरूक रहना चाहिए। 

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा—“आज हम सब यहाँ केवल एक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि अपनी पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्य को समझने और निभाने के लिए एकत्रित हुए हैं…” 

मुख्य व्याख्यान के पश्चात आयोजित खुली चर्चा सत्र में छात्राओं ने पौधारोपण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित अपनी जिज्ञासाएँ एवं समस्याएँ प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों एवं प्राध्यापकों द्वारा किया गया। 

इस सत्र में चेतना सहल, प्रो. निधि माथुर, डॉ. दिलीप पंवार एवं डॉ. शीबा हैदर ने अपने विचार साझा करते हुए छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, स्टाफ एवं छात्राओं ने सामूहिक रूप से पृथ्वी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ ली और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम की संयोजक अनीता कटारा एवं समन्वयक डॉ. बचन सिंह रहे। कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. राज कुमार बैरवा द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments