श्रीराम कथा रस माधुरी में पहुंचे सांसद सुमेधानद और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा रस माधुरी में कथा व्यास पं. महेश शर्मा हवेलीवाला ने चतुर्थ दिवस को राम बारात आगमन, राम विवाह, कंवर कलेवा और बारात विदाई के प्रसंग विस्तृत एवं सरस रूप से प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर चारों भाइयों की बारात, उनके स्वागत एवं राम सीता विवाह की सजीव एवं नयनाभिराम झांकियां प्रस्तुत होने से संपूर्ण वातावरण राममय हो गया।  बारात प्रस्थान पर सीता जी की विदाई के समय राजा जनक एवं माता सुनैना द्वारा सीता जी को गृहस्थ जीवन के बारे में दी गई सीख को कथा व्यास ने बहुत ही रोचक ढंग से आधुनिक संदर्भ में भी श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किए।

कथा में सीकर लोकसभा से पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कथा में पधारकर कथा श्रवण किया तथा व्यास पीठ का सम्मान किया।


वहीं सर्व समाज जाग्रति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.सुरेश चन्द शर्मा ने कथा व्यास पं. महेश शर्मा हवेलीवाला को कथा वाचक शिरोमणी अवार्ड देकर सम्मानित किया |

कथा आयोजन में अपना प्रभावी एवं विशिष्ट सहयोग प्रदान करने वाले श्री परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा एवं श्री आदर्श रामलीला मंडल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का कार्यकारिणी सदस्यों सहित कथा आयोजक सर्राफ परिवार की ओर से स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया।

 
कथा आयोजक परिवार के यज्ञदत्त सर्राफ ने बताया कि चौमूं नगर के मूल निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक शर्मा कर्मवीर एवं उनकी सहधर्मिणी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अदिति शर्मा का भी कार्यक्रम में स्वागत सत्कार एवं अभिनंदन किया गया।

कथा स्थल पर अंजनी धाम महामंडलेश्वर श्री हरि कृष्ण दास ग्वालिया बाबा ने पधार कर समस्त श्रोताओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

आज पंचम दिवस को राम वनवास, केवट प्रसंग, निषाद राज सेवा, भारद्वाज- वाल्मीकि आश्रम सेवा, चित्रकूट विश्राम एवं दशरथ मरण के कथा प्रसंग प्रस्तुत होंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments