महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर अपना घर आश्रम में हुआ वैदिक यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) आज महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती पर चंद्रकांता वैदिका (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ, आर्य समाज हिरण मगरी, उदयपुर) एवं रेखा मोगरा (सवाई रेखा मोगरा जन सेवा ट्रस्ट, उदयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में अपना घर आश्रम, बेदला में मुख्य यजमान गोपाल कनेरिया, अध्यक्ष अपना घर आश्रम उदयपुर के आतिथ्य में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया।

यज्ञ अनुष्ठान में विशेष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कर सभी प्रभुजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं प्रसन्नचित्त जीवन की ईश्वर से मंगलकामना की गई। इस अवसर पर सभी प्रभुजनों ने गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।

इस पावन अनुष्ठान के ब्रह्मा पं. इंद्रप्रकाश वैदिक, पुरोहित आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर-4 रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जीवन वेद, सत्य, सेवा और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि के साथ मानसिक और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

मुख्य यजमान गोपाल कनेरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों को आत्मसात कर सेवा, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची जयंती मनाना है। अपना घर आश्रम का उद्देश्य भी असहाय, निराश्रित एवं पीड़ित प्रभुजनों की सेवा कर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करना है।

कार्यक्रम में बेलाजी सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। आश्रम के वित्त सचिव प्रकाश जोशी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु  आभार व्यक्त किया। यज्ञ अनुष्ठान की पूर्णाहुति जयघोष एवं शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रभारी सुल्तान सिंह, सेवा साथी आकाश कुमार, विश्वेंद्र एवं गणेशलाल भी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments