उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आज गणपति नगर कम्युनिटी हॉल में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा स्वर्गीय केशव एच कुलकर्णी की स्मृति में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के ज़ोनल महामंत्री विनोद मेहता और मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन द्वारा किया गया। 

इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के भव्य उद्घाटन में विशिष्ट अतिथि अपर रेल मंडल प्रबंधक इंफ्रा गौरव गौड़, अपर रेल मंडल प्रबंधक ऑपरेशन असफाक हुसैन अंसारी ,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सतेंद्र यादव, चिकित्सा निदेशक डॉ . वासुदेवन वरिष्ठ, मंडल वित्त प्रबंधक निखिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ.  आर एस मटोरिया, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद मीणा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता प्रमोद रावत, वरिष्ठ मंडल अभियंता संपदा धीरज चित्रोल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शाह, वरिष्ठ मंडल दूरसंचार अभियंता ललित कुमार बघेरवाल, मण्डल कार्मिक अधिकारी अनुराज गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी गजानंद मौर्या, सहायक कार्मिक अधिकारी मनीष दवे सहित सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे। 

इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रेल कर्मियों द्वारा 510 रक्त यूनिट का रक्तदान किया गया | इस दौरान आनंद डेंटल क्लीनिक द्वारा नि:शुल्क डेंटल चेकअप और नि:शुल्क दवाई वितरण का आयोजन भी किया | इस रक्तदान शिविर में संतोकबा दुर्लभ जी ब्लड बैंक,राजकीय जयपुरिया अस्पताल ब्लड बैंक, अपैक्स हॉस्पिटल ब्लड बैंक,स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर में रक्त यूनिट्स का संग्रहण किया गया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं कि लिए भोजन, नास्ता, चाय ,कॉफी, फल, ज्यूस आदि की शानदार व्यवस्था का आयोजन उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मण्डल द्वारा की गई। 

रक्तदान शिविर में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा गौरव गौड़, अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन असफाक हुसैन अंसारी, वरिष्ठ मंडल अभियंता संपदा धीरज चित्रोल सहित अनेक अधिकारीयो ने रक्तदान कर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जयपुर मंडल सौरभ दीक्षित ने बताया कि यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया गया | अपने दैनिक जीवन में व्यस्त रेलकर्मियों द्वारा यह समाज सेवा का एक उत्तम माध्यम है | रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है जिससे यह प्रतीक होता है कि किसी मानव द्वारा अपने खून से अगर किसी की जान बचा पाने में सफल होता है तो फिर इससे बड़ा क्या दान हो सकता है, इसलिए सभी लोगो को जो स्वस्थ जीवन जी रहे है अपने जीवन में हर वर्ष रक्तदान जरूर करना चाहिए ।

मंडल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि इस बार का यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एतिहासिक रहा जिसमे स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए क़रीब 1000 से अधिक रेल साथियों ने अपना पंजीयन करवाया और शिविर के दौरान सारे दिन रक्तदाताओं का रक्तदान के प्रति शानदार जोश और जुनून दिखा | साथ ही रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी रेल साथियों वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया | 

इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल पदाधिकारी दीपक वर्मा, मोहन पूनिया, प्रवीण सिंह चौहान, सुनील यादव, मनीष शर्मा, प्रमोद डांगी ,नीलम जाटव, लोकेश कसाना, मंडल मिडिया प्रभारी महेश शर्मा, शाखा पदाधिकारी याकत अली, सुधीर उपाध्याय, अनवर हुसैन, जीताराम चौधरी, अनिल चौधरी ,अर्जुनलाल कुमावत ,आदित्य दीक्षित, बाबूलाल चौधरी, सुनील चौधरी, रोहिताश गोस्वामी, कमलेश कुमावत, नरसी लाल,दयाराम कुम्हार, भागचंद सुंडा, राजेंद्र सेवदा ,दीपक सिंह, बबलू केसी, नवनीत गुर्जर, पप्पू लाल मीणा, सुमन चौधरी ,मोनिका बाजिया, सौरभ सिंह, विष्णु चौधरी, भागचंद ,बबलेश मीणा ,अनुराग मीणा, विपिन कुमार, सोहन मीणा, मंजू मीणा, राहुल कुमार, वीरेंद्र सिंह कविया, देशराज चौधरी ,बाबूलाल चौधरी, किशन लाल मीणा, नीरज मीणा, हनुमान शर्मा,पवन सैन, विजय प्रताप सिंह, प्रवीण शर्मा, लोक गायक कलाकार विक्रम निरपर, पवन शर्मा ,भारत वैष्णव, ओम प्रकाश अजमेरा,शंकर मीना, प्रवीण शर्मा, पूरण सिंह शेखावत, पूर्व मंडल मंत्री महेश शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, प्रतीक सिंह, करण सिंह सहित कुल 510 रेल कर्मियो ने रक्तदान के इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए स्वैच्छिक रक्तदान हेतु 1000 से अधिक रेल कर्मियो ने अपना पंजीयन करवाया था।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments