राजकीय कन्या महाविद्यालय में सड़क दुर्घटना एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क दुर्घटना एवं सुरक्षा व यातायात नियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद सैनी, सीनियर इंस्पेक्टर, आरटीओ चौमूं ने छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, वाहन के ब्रेक एवं अन्य यांत्रिक उपकरणों को दुरुस्त रखना, सड़क सुरक्षा संकेतों को समझना तथा यातायात नियमों का नियमित रूप से पालन करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि सड़क सुरक्षा नियमों को अपने दैनिक जीवन और अध्ययन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन एवं इयरफोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्राएँ स्वयं जागरूक बनें और सड़क सुरक्षा का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएँ। राज्य महिला नीति की संयोजक प्रो. माधुरी गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में आरटीओ विभाग का समय-समय पर सहयोग प्राप्त होता रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम के अंत में सीनियर इंस्पेक्टर विनोद सैनी द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रपत्र वितरित किए गए तथा उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में राज्य महिला नीति सह संयोजक प्रो. हंसा लुनायच, डॉ. ऋचा गुप्ता एवं कंप्यूटर अनुदेशक  शिव सैनी का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments