एनएसएस शिविर का दूसरा दिन योग व ध्यान को रहा समर्पित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कालाडेरा स्थित सेठ आर एल सहारिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे  दिन राजस्थान राज्य महिला नीति प्रभाग के साथ मिलकर शिविर में “स्वास्थ्य एवं आत्मविकास” विषयक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन विकसित करना रहा।


प्राचार्य प्रोफ़ेसर जय भारत सिंह दूसरे दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाकर, उन्हें संवेदनशील नागरिक बनाती है। शिविर के प्रथम व प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया, जिसमें चौमूं के चिरपरिचित योग प्रशिक्षक जितेन्द्र चौधरी द्वारा स्वयंसेवकों को योग के लाभकारी पक्षों की विवेचना करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का सिलसिलेवार अभ्यास करवाया गया। 

योग सत्र के उपरांत ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राजेन्द्र राठौड़ सेवानिवृत्त प्राध्यापक, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, आत्मनियंत्रण एवं तनाव प्रबंधन के महत्व पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर चिरंजी लाल परिहार, डाॅ. सुनीता पलावत व खेल प्रभारी डाॅ. आर.एल. मीणा की विशेष उपस्थिति रही।  शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी संजय सैनी एवं डॉ. शिखा पाटनी के संयुक्त समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments