खाटूश्यामजी मेले में स्काउट गाइड दे रहे सेवा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) खाटूश्यामजी श्री श्याम फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक जारी है। लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मेला सेवा शिविर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सेवांए दे रहे है। शिविर संचालक सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया की‌ चार पारियों में लगातार 24 घंटे श्याम भक्तों के बीच में अग्रणी सेवा कार्यो को अंजाम दे रहे हैं ।  

इस दौरान स्काउट गाइड द्वारा मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने, लखदातार ग्राउंड, श्याम कुंड, चारण खेत जीग जेग एवं मेला परिक्षेत्र में अपने ड्यूटी पॉइंट पर सेवा कार्यों को संभाल रहे हैं। इसके साथ ही स्काउट गाइड द्वारा मेला परिसर में, जल सेवा, खोया पाया,  प्राथमिक सहायता, कतारें बनवाना, दिव्यांग सहायता, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, वृद्ध जनसेवा, सड़क सुरक्षा एवं विकंलाग व्यक्तियों को व्हील चेयर से पहुंचाना सहित विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दे रहे है। 

सीओ स्काउट लाटा ने बताया कि स्थानीय संघ पलसाना, दांता, खंडेला, नीमकाथाना, खाटूश्यामजी, थोई, सीकर, अंजीतगढ, रींगस, शिंवसिहपुरा, धोद, पाटन, अलवर , दौसा, जयपुर, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, अजमेर के स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर सहभागिता कर रहे हैं। द्वितीय सत्र में स्काउट एवं रोवर्स के द्वारा चारण खेत में स्वच्छता को तरोताजा करते हुए आसपास पड़ी गंदगी कचरे एवं पानी के बिखरे हुए खाली पाउच को एकत्रित कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।  

वही अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधान बाबूलाल गुर्जर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार लाटा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पलसाना नितेश कुमार शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी ड्यूटी पॉइंट पर सेवा दे रहे स्काउट गाइड के सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस मौके पर रामलाल चौधरी, गिरधारी लाल डावर, सचिव पवन कुमार शर्मा, प्रभुदयाल कुमावत, एडवोकेट जनार्दन शर्मा,‌ सुवालाल कुमावत विष्णु शर्मा, पप्पू राम मीणा, राजवीर सिंह यादव, सांवरमल छब्बरवाल, सीताराम गुप्ता, देवीलाल जाट, मोहनलाल सुखाड़िया, दिलीप कुमार तिवाडी, रामनिवास डाबला, रामपाल सिंह, मीडिया कोर्डिनेटर राघव शर्मा, इरशाद , लखन बावरिया, निक्की जांगिड़, पितांबर लोरा, सचिन शर्मा सहित स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर स्काउटर, गाइडर, रोवर लीडर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments